सीतामढ़ी :लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी की पैंथर मोबाइल टीम ने बुधवार की रात नगर के बसबरिया हनुमान मंदिर के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी रामबाबू तिवारी के पुत्र विकास कुमार के रुप में की गयी है. तलाशी के क्रम में […]

सीतामढ़ी : मेहसौल ओपी की पैंथर मोबाइल टीम ने बुधवार की रात नगर के बसबरिया हनुमान मंदिर के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी रामबाबू तिवारी के पुत्र विकास कुमार के रुप में की गयी है. तलाशी के क्रम में युवक के पास से एक देसी लोडेड देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व एक बिना निबंधन नंबर की बाइक बरामद किया गया है. उसका दो साथी भागने में सफल रहा. उसमें एक की पहचान गिरफ्तार युवक ने बसबरिया गांव निवासी छोटू कुमार के रुप में की है. मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद ने इसकी पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >