तीसरी आंख से लैस हुआ नगर थाना, सीसीटीवी चालू

सीतामढ़ी : पुलिस विभाग में पारदर्शिता को लेकर गुरुवार को स्थानीय नगर थाना में जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसकी शुरुआत कर दी गयी. सीसीटीवी कैमरा चालू होने पर थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व मुंशी तक पर वरीय अधिकारी की नजर बनी रहेगी. थाना पहुंचे कई लोगों ने भी माना कि सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने से […]

सीतामढ़ी : पुलिस विभाग में पारदर्शिता को लेकर गुरुवार को स्थानीय नगर थाना में जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसकी शुरुआत कर दी गयी. सीसीटीवी कैमरा चालू होने पर थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व मुंशी तक पर वरीय अधिकारी की नजर बनी रहेगी.

थाना पहुंचे कई लोगों ने भी माना कि सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने से हर तरह के मामले में पुलिस की मनमानी पर रोक लग सकती है. वहीं घुसखोरी, दुर्व्यवहार जैसे मामले में भी वरीय अधिकारी की नजर बनी रहेगी. नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि नगर थाना के थानाध्यक्ष कक्ष, सिरिता, मीटिंग हाल समेत पूरे परिसर में आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. थाना के सामने सड़क तक पर पूरी नजर बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >