बिहार बंद को लेकर सुरक्षा के थे व्यापक प्रबंध

सीतामढ़ी : वामदलों के बिहार बंद व मुस्लिम संगठन की ओर प्रतिरोध मार्च को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसपी अनिल कुमार स्वयं जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद थे. सदर एसडीओ कुमार गौरव व सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र जिला मुख्यालय डुमरा में स्थिति […]

सीतामढ़ी : वामदलों के बिहार बंद व मुस्लिम संगठन की ओर प्रतिरोध मार्च को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसपी अनिल कुमार स्वयं जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद थे.

सदर एसडीओ कुमार गौरव व सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र जिला मुख्यालय डुमरा में स्थिति पर नजर रखे थे. वहां बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों की वजह से कुछ देर तक अव्यवस्था की स्थिति बनी रही. वहीं ट्रैफिक जाम पर भी इसका असर पड़ा. वहीं मेहसौल चौक पर नगर सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, मेहसौल ओपी प्रभारी रजा अहमद एसआरएएफ जवानों के साथ तैनात थे.
शहर के किरण चौक, महंथ साह चौक, जानकी स्थान, सोनापट्टी, गौशाला चौक, कारगिल चौक पर भी दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. रेल संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारी व जवान गश्त करते दिखे. हालांकि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >