बंद को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ी दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

सीएबी व एनआरसी को लेकर आज निकलेगा जुलूस मुस्लिम संगठन द्वारा जुलूस को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त 14 संवेदनशील जगहों पर तैनाती को एसडीओ को भेजा प्रतिवेदन सीतामढ़ी :नागरिक संशोधन बिल (सीएबी) व एनआरसी के खिलाफ गुरुवार को शहर में जुलूस व प्रदर्शन को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. शहर के […]

सीएबी व एनआरसी को लेकर आज निकलेगा जुलूस

मुस्लिम संगठन द्वारा जुलूस को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त
14 संवेदनशील जगहों पर तैनाती को एसडीओ को भेजा प्रतिवेदन
सीतामढ़ी :नागरिक संशोधन बिल (सीएबी) व एनआरसी के खिलाफ गुरुवार को शहर में जुलूस व प्रदर्शन को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
शहर के 14 संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी व बल की तैनाती की गयी है. नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बुधवार को बताया कि शहर के खड़का मोड़, गोशाला चौक, आंबेडकर चौक, जानकी स्थान चौक, सोनापट्टी चौक, लोहापट्टी चौक, बड़ी मस्जिद के पास मुख्य सड़क, सरावगी मोड़, शंकर चौक, महंथ साह चौक, भवदेपुर मेला रोड स्थित दुर्गा मंदिर मोड़ पर, वैष्णो देवी मंदिर के पास, किरण चौक तथा जुलूस के साथ मुरलियाचक से प्रारंभ में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती रहेगी. इसको लेकर सदर एसडीओ को प्रतिनियुक्ति की बाबत प्रतिवेदन समर्पित किया गया है.
संवेदनशील जगहों पर दारोगा गौतम कुमार तिवारी, इलियास, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, रवींद्र कुमार, एएसआइ संजय कुमार गुप्ता, हीराकांत ईश्वर, जगन्नाथ यादव, रामाश्रय सिंह की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मालूम हो कि गुरुवार को उक्त बिल के विरोध में मो असलमुल कादरी दारूल उलूम कादरिया, मुरलियाचक एवं मो नुरूल होदा खां इमाम अहमद रजा जामा मस्जिद के नेतृत्व में जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस मुरलियाचक से निकलकर गोशाला चौक, जानकी स्थान, सोनापट्टी, लोहापट्टी, मेन रोड, महंथ साह चौक, किरण चौक, मेहसौल चौक होते जिला मुख्यालय तक पहुंचने की योजना है. रीगा थाना से चंडिहा, इस्लामपुर, कपरौल, भवदेपुर एवं पुनौरा थाना से खड़का व खैरवा से भी जुलूस मुरलियाचक वाले जुलूस में मिल जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >