बाढ़ राहत से वंचितों को मिलेगी राशि

सोनबरसा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के खाते में अब तक राशि नहीं पहुंच पाने को लेकर वंचित लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.प्रभावित परिवारों के लोगों का कहना है कि वे लोग प्रखंड कार्यालय व बैंक का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं. जबकि उनके पड़ोसियों के खाते में राशि […]

सोनबरसा : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के खाते में अब तक राशि नहीं पहुंच पाने को लेकर वंचित लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.प्रभावित परिवारों के लोगों का कहना है कि वे लोग प्रखंड कार्यालय व बैंक का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं. जबकि उनके पड़ोसियों के खाते में राशि पहुंच चुकी है. उन्हें अफसोस इस बात का है कि जब घर के बगल वालों को राशि मिली है तो उन्हें न गत वर्ष मिला न इस वर्ष, इसका कारण क्या है.

इधर, प्रखंड के संबंधित कार्यालय द्वारा बताया गया कि मालूम हो कि बगहा पंचायत में प्रभावित परिवारों की स्वीकृत सूची में 3013 व रिजेक्ट सूची में 358 लोगो शामिल हैं.

इसी प्रकार भलुआहा में स्वीकृत सूची में 2561 व रिजेक्ट सूची में 229, भुतही में स्वीकृत सूची में 2334 व रिजेक्ट में 354, विष्णुपुर आधार में स्वीकृत में 3139 व रिजेक्ट में 318, विष्णुपुर गोनाही में स्वीकृत में 2348 व रिजेक्ट में 171, दोस्तिया के स्वीकृत में 2674 व रिजेक्ट में 110, घुरघुरा हनुमान नगर के स्वीकृत में 3091 व रिजेक्ट में 251, इंदरवा के स्वीकृत में 3342 व रिजेक्ट में 123, जयनगर के स्वीकृत में 2784, कचोर के स्वीकृत में 2427 व रिजेक्ट 90, कन्हौली के स्वीकृत में 1650 व रिजेक्ट में 11, खाप खोपराहा के स्वीकृत में 2812 व रिजेक्ट में 180, मधेसरा के स्वीकृत में 2051 व रिजेक्ट में 141, मढ़िया के स्वीकृत में 2085 व रिजेक्ट में 349, मड़पा के स्वीकृत में 2294 व रिजेक्ट में 83, पिपरा परसाईन के स्वीकृत में 2909 व रिजेक्ट में 265, पुरंदाहा राजबाड़ा पश्चिमी के स्वीकृत में 3205 व रिजेक्ट में 139, पुरंदाहा राजबाड़ा पूर्वी के स्वीकृत में 2665 व रिजेक्ट में 241, सिंहवाहिनी के स्वीकृत में 2438 व रिजेक्ट में 184, सोनबरसा के स्वीकृत में 2665 रिजेक्ट में 52 परिवार का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >