उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

रीगा : कुसमारी पंचायत अंतर्गत उफरौलिया गांव के वार्ड नंबर एक, दो व तीन के राशन उपभोक्ताओं ने पीडीएस विक्रेता विजय कुमार के दुकान पर मंगलवार को राशन को लेकर जम कर हंगामा किया. उपभोक्ता मंगली देवी, धनवंती देवी, शांति देवी, गिरजा देवी, कौशल्या देवी, रंजू देवी, उषा देवी, जानकी देवी व नीलम देवी समेत […]

रीगा : कुसमारी पंचायत अंतर्गत उफरौलिया गांव के वार्ड नंबर एक, दो व तीन के राशन उपभोक्ताओं ने पीडीएस विक्रेता विजय कुमार के दुकान पर मंगलवार को राशन को लेकर जम कर हंगामा किया.

उपभोक्ता मंगली देवी, धनवंती देवी, शांति देवी, गिरजा देवी, कौशल्या देवी, रंजू देवी, उषा देवी, जानकी देवी व नीलम देवी समेत अन्य का कहना था कि गत 16 नवंबर से लगातार राशन लेने को डीलर के यहां आते हैं, पर कहा जाता है कि मशीन का लिंक फेल है. कब चालू होगा पता नहीं. ऐसे में वे लोग तंग आ गये हैं.

इससे अच्छा तो पहले ही था कि आसानी से राशन मिल जाता था. इधर, पीडीएस विक्रेता विजय कुमार ने बताया कि पॉश मशीन उनलोगों के लिए सरदर्द बन गया है. अक्सर उपभोक्ताओं से गाली सुनना पड़ता है. वहीं, सरकार का निर्देश है कि पॉश मशीन के माध्यम से ही राशन का वितरण करना है. ऐसे में कुछ समझ में नहीं आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >