लॉ एंड ऑर्डर संभालने को दी गयी जवाबदेही

डीएम व एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश डुमरा : छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है. जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया है. डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसपी अनिल कुमार ने थानावार दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी […]

डीएम व एसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश

डुमरा : छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है. जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया है.
डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा व एसपी अनिल कुमार ने थानावार दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी को नामित कर दिया है.साथ ही समाहरणालय स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है जो एक से तीन नवंबर तक कार्यरत रहेगा. इसके अलावे बेलसंड व पुपरी अनुमंडल में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.
प्रखंडवार अधिकारी को किया गया नामित
छठ पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी प्रखंडों के लिए वरीय अधिकारी नामित किये गए है.जिसमें एसडीपीजीआरओ सदर सुनील दत्त झा को रून्नीसैदपुर, जिला सांख्यिकी अधिकारी शशिकांत प्रकाश को रीगा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निरंजन कुमार को मेजरगंज, डीटीओ चितरंजन प्रसाद को बथनाहा, डीएओ अनिल कुमार यादव को सोनबरसा, डीएसओ अरविन्द कुमार मिश्रा को परिहार, डीपीआरओ प्रशांत भूषण को डुमरा, डीपीओ शिवनाथ रजक को बैरगनिया, डीआरडीए निदेशक मुमुक्षु कुमार चौधरी को सुप्पी, एसडीपीजीआरओ पुपरी अनिल कुमार को चोरौत, डीएलएओ विश्वजीत हेनरी को नानपुर, डीपीओ शैलेन्द्र कुमार को बाजपट्टी, एसडीओ पुपरी धनंजय कुमार को पुपरी, डीसीएलआर पुपरी राजेश कुमार सिंह को सुरसंड, डीडब्लूओ सुरेश कुमार को बोखरा, एसडीओ बेलसंड रामानुज प्रसाद सिंह को बेलसंड व एसडीपीजीआरओ बेलसंड शम्भुनाथ को परसौनी प्रखंड आवंटित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >