चार लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

बेलसंड : थाना क्षेत्र के पताही पंचायत के भोरहा गांव में जमीन से संबंधित विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. भोरहा गांव निवासी बिलास महतो द्वारा दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपित किया है, जिसमें परमेश्वर महतो, रामजी महतो, रामलाल महतो व परमेश्वरी देवी […]

बेलसंड : थाना क्षेत्र के पताही पंचायत के भोरहा गांव में जमीन से संबंधित विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. भोरहा गांव निवासी बिलास महतो द्वारा दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को आरोपित किया है, जिसमें परमेश्वर महतो, रामजी महतो, रामलाल महतो व परमेश्वरी देवी का नाम शामिल है.

आरोप लगाया है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने दरबाजे पर बैठा था. इसी बीच सभी आरोपी लाठी-डंडा लेकर आया और जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट किया, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. स्थानीय सीएचसी में पीड़ित का इलाज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >