दिनदहाड़े कूरियर कंपनी के ऑफिस से छह लाख की लूट

पुपरी (सीतामढ़ी) :थाना क्षेत्र के पुपरी-नानपुर रोड में राजबाग मोहल्ला के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने इ-कॉम एक्सप्रेस कूरियर सेवा के कार्यालय में धावा बोलकर छह लाख रुपया लूट लिया. तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर दिन के लगभग तीन बजे घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ संजय […]

पुपरी (सीतामढ़ी) :थाना क्षेत्र के पुपरी-नानपुर रोड में राजबाग मोहल्ला के समीप सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने इ-कॉम एक्सप्रेस कूरियर सेवा के कार्यालय में धावा बोलकर छह लाख रुपया लूट लिया.

तीन अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर दिन के लगभग तीन बजे घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की तथा कर्मियों से लूट की पूरी जानकारी ली. लूट की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस टीम कूरियर कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार, कंपनी के कैश एक्सक्यूटिव मयंक कुमार बैंक जाने की तैयारी कर रहा था.
इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन अपराधी कार्यालय में आ धमका. एक ने कमर से पिस्टल निकालकर मयंक के सीने में सटा दिया और कैश भरा बैंक छीनने के बाद काउंटर से अन्य पैसा निकालकर मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकला. पीड़ित कर्मी ने बताया कि बैग में छह लाख रुपया रखा था, जिसे वह बैंक में जमा करने ले जा रहा था. उक्त घटना से इलाके में अपराधियों का दहशत कायम हो गया है. एसडीपीओ ने बताया कि लूट में शामिल अपराधियों को दबोचने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >