अलग-अलग दुर्घटना में तीन की मौत

सीतामढ़ी : जिले के अलग-अलग दुर्घटना में एक नवजात बच्चा समेत तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है.चोरौत में एक गड्ढा में नवजात बच्चा का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. इलाके में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है. ट्रक की […]

सीतामढ़ी : जिले के अलग-अलग दुर्घटना में एक नवजात बच्चा समेत तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है.चोरौत में एक गड्ढा में नवजात बच्चा का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. इलाके में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है.

ट्रक की ठोकर से जख्मी चौकीदार की हुई मौत : रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर प्रखंड क्षेत्र के कोरलहिया कैंप के समीप विगत 26 जून की शाम एक अज्ञात ट्रक के ठोकर से जख्मी चौकीदार सत्यनारायण राय की मौत पटना ले जाने के क्रम में हो गयी.

मृतक के पुत्र व महिंदवारा थाना क्षेत्र के गौसनगर बगही निवासी विजय राय के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें विजय राय ने बताया है कि उसके पिता सत्यनारायण राय 26 जून की शाम कोरलहिया कैंप के समीप अपनी ड्यूटी कर रहे थे. इसी बीच किसी अज्ञात ट्रक के चालक ने लापरवाही बरतते हुए उसके पिता को ठोकर मार कर फरार हो गया. सूचना के बाद वह अपने पिता को ग्रामीणों के सहयोग से एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर ले गये. चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया, पर स्थिति बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल (आइटी मेमोरियल) में भर्ती कराया गया.

स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें गुरुवार की सुबह चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया, जहां ले जाने के क्रम में हाजीपुर के समीप उनकी मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ.

लू लगने से भंटाबाड़ी की महिला की मौत: चोरौत. पुपरी प्रखंड क्षेत्र के बौड़ा गांव से अपने भाई के साथ भंटाबाड़ी स्थित ससुराल लौट रही उषा देवी नामक एक महिला की मौत की मौत लू लगने से हो जाने की बात कही जा रही है. हालांकि महिला की मौत लू लगने से होने की अाधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. बताया गया कि गर्मी अधिक होने के कारण उषा देवी बेहोश होकर गिर गयी. उपचार के लिए उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया. उपचार के क्रम में ही उसने दम तोड़ दी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी पंचायत के वार्ड 13 भंटाबाड़ी गांव निवासी कपिलदेव ठाकुर की 55 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में की गयी है. घटना की पुष्टि स्थानीय मुखिया पुकार दास एवं स्थानीय पंसस सह पूर्व उप प्रमुख केशव कुमार ने की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >