सरैया : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक कर नहीं, बल्कि आंखों में आंख डालकर भारत राष्ट्र का विकास करती है. कांग्रेस व उनके सहयोगी दल राष्ट्रद्रोह कानून हटाना चाहते हैं, लेकिन एनडीए सरकार के गठन होते हीं राष्ट्रद्रोह कानून को इतना मजबूत बनाऊंगा कि कोई भी राष्ट्रद्रोही कांप उठेगे.
राष्ट्रद्रोह कानून को इतना मजबूत बनायेंगे कि राष्ट्रद्रोही कांप उठेंगे

राष्ट्रद्रोह कानून को इतना मजबूत बनायेंगे कि राष्ट्रद्रोही कांप उठेंगे
Copied link
सरैया : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक कर नहीं, बल्कि आंखों में आंख डालकर भारत राष्ट्र का विकास करती है. कांग्रेस व उनके सहयोगी दल राष्ट्रद्रोह कानून हटाना चाहते हैं, लेकिन एनडीए सरकार के गठन होते हीं राष्ट्रद्रोह कानून को इतना मजबूत बनाऊंगा कि कोई […]
राजनाथ सिंह शुक्रवार को वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार वीणा देवी के पक्ष में जगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सहयोगी दलों को एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकवादियों की लिस्ट चाहिए, लेकिन, उन्हें पता नहीं कि बहादुर सिपाही दुश्मनों की लाशें नहीं गिनते. लाश गिनने का काम गिद्ध किया करते हैं. कांग्रेस के जमाने में पाकिस्तान गोली चलाता था तो हमारी सेना सफेद झंडा दिखाती थी.
लेकिन अब एनडीए शासनकाल काल में हमारे वीर जवानों को यह आदेश दिया गया है कि पहली गोली हमलोग नहीं चलायेगे, लेकिन उधर से पहली गोली चली तो हमलोगों की गोली की कोई गिनती नहीं होगी. ईंट का जवाब पत्थर से देने का आदेश हमारे वीर जवानों को है.
उन्होंने इटली की जर्नलिस्ट फ्रांसिस मोरिनों का हवाला देते हुए कहा कि एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान में 170 आतंकवादी मारे गये और 65 घायल हुए. उनमें से भी इलाज के दौरान 20 की मौत हो चुकी है.
चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं
गृह मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह दूसरा चुनाव है जिसमें मंहगाई मुद्दा नहीं बना है. यह एनडीए के आर्थिक प्रबंधन व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के कारण हुआ है. सुदृढ़ आर्थिक प्रबंधन का नतीजा है कि 2014 में भारत का विकास दर 9वें पायदान पर था, लेकिन साढ़े चार वर्षों में भारत का स्थान 6वें स्थान पर है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 2014 तक कुल 25 लाख घरों का निर्माण कराया गया था, लेकिन विगत साढ़े चार वर्ष में हमलोगों ने 13 करोड़ आवास निर्माण कराया है. 2014 तक कुल 40 प्रतिशत लोगों के पास शौचालय था, जो अब 95 प्रतिशत हो गया है. कांग्रेस के जमाने में अधिकतम 10 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण होता था, लेकिन अब एनडीए सरकार में 28 से 32 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क निर्माण हो रहा है.