जिले में फोनी का असर, तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश

आसमान में लगा रहा बादलों का जमघट, नहीं निकली धूप सीतामढ़ी : ओड़िसा एवं बंगाल में आयी फोनी नामक तूफान का असर जिले में भी दिखा. सुबह जब लोग निंद से जगे तो मौसम के रुख को देखकर लोग आशंकित होने लगे कि कहीं जिले में भी फोनी तूफान का प्रतिकूल असर न दिखे. जैसे-जैसे […]

आसमान में लगा रहा बादलों का जमघट, नहीं निकली धूप

सीतामढ़ी : ओड़िसा एवं बंगाल में आयी फोनी नामक तूफान का असर जिले में भी दिखा. सुबह जब लोग निंद से जगे तो मौसम के रुख को देखकर लोग आशंकित होने लगे कि कहीं जिले में भी फोनी तूफान का प्रतिकूल असर न दिखे. जैसे-जैसे दिन उपर उठता गया, मौसम और भी खराब होता गया.

आसमान में काले-काले बादलों का जमघट लगा था. तेज हवाएं लोगों के अंदर डर पैदा कर रहा था. देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की बौछाड़े पड़ने लगी. यह सिलसिला दिन भर चला. शाम ढ़लने गया, लेकिन एक पल के लिए भी धूप नहीं खिली. समाचार लिखे जाने तक भी मौसम के रुख में कोई नरमी नहीं दिखी.

बारिश के कारण एक बार फिर खेतों में लगे व कटे गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है. किसान पूर्व से ही परेशान थे. थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल पर लगातार आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से जिले के किसानों के फसलें पूर्व से ही बरबाद हो चुका था. शुक्रवार की बारिश से किसानों की शेष उम्मीदों पर भी पानी फिर गया. बताना जरूरी है कि सालों बाद इस बार किसानों के खेतों से गेहूं की इतनी कम पैदावार हुई है.

प्रकृति ने किसानों को समय से फसलों को समेटने का मौका ही नहीं दिया. खेतों में नमी कम होने के इंतजार में किसान फसलों की कटाई नहीं कर पा रहे थे. नमी कम होते ही जैसे ही किसान कटनी की योजना बनाते हैं, मौसम की बेरुखी किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >