मेजरगंज में आठ कार्टन शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेजरगंज : माधोपुर एसएसबी कैंप के 20 वीं बटालियन डी कंपनी के जवानों ने रविवार की शाम इंडो-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 334/1 के समीप से बड़ी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी नागेंद्र सिंह का पुत्र मनजीत […]

मेजरगंज : माधोपुर एसएसबी कैंप के 20 वीं बटालियन डी कंपनी के जवानों ने रविवार की शाम इंडो-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 334/1 के समीप से बड़ी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी नागेंद्र सिंह का पुत्र मनजीत सिंह के रूप में की गयी है. वहीं उसके पास से दो बोरे में रखे आठ कार्टन से 236 बोतल शराब बरामद किया गया. वहीं उसकी होंडा बाइक जब्त कर ली गयी.

गिरफ्तारी दल में कंपनी कमांडर कामें गुंगडा, उपेंद्र प्रसाद, भैया राम, प्रवीण कुमार तथा विष्णु मुंडा शामिल थे. इसकी पुष्टि करते हुए कमांडर गुंगडा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर तथा बरामद शराब को अग्रेतर कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

14 सौ लीटर शराब नष्ट

रीगा : स्थानीय थाना परिसर में करीब एक दर्जन मामलों में जब्त देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया.

सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, सीओ श्रीराम उरांव व अंचल उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में करीब 1400 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया. एक माह के अंदर में दूसरी बार थाना परिसर में शराब नष्ट किया गया है. इससे पूर्व 4600 लीटर शराब नष्ट किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >