बिहार में श्रावणी मेले पर कांवरियों के लिए होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, ड्रोन-लेजर शो, स्पेशल लाइटिंग समेत ऐसी होगी व्यवस्था

Shravani Mela 2026: बिहार में 30 जुलाई से श्रावणी मेले की शुरुआत होगी. इससे पहले सभी तैयारियों को टाइट किया जा रहा है. श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए ड्रोन और लेजर शो की व्यवस्था होगी. इसके अलावा स्पेशल लाइटिंग की व्यवस्था, भव्य गेट समेत अन्य तैयारियां की जा रहीं हैं.

Shravani Mela 2026: बिहार में 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेला की तैयारियां तेज हो गईं हैं. इसे लेकर पर्यटन सचिव लोकेश कुमार ने मुख्य सचिवालय में हाई लेवल समीक्षा बैठक की. इस बैठक में जीविका के सीईओ सहित भागलपुर, मुंगेर और बांका के जिला पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. पर्यटन सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों की सुविधा के लिए सभी काम तय समय सीमा से पहले पूरे किए जाएं.

पर्यटन सचिव ने और क्या-क्या दिया आदेश?

पर्यटन सचिव ने वर्ल्ड क्लास सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने कहा, श्रावणी मेले में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा पूरे कांवरिया पथ पर गुणवत्तापूर्ण सफाई, बेहतर लाइटिंग, बालू बिछाने और 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हेल्प लाइन नंबर भी होंगे जारी

बैठक के दौरान यह भी आदेश दिया गया कि कांवरियों की मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्प लाइन नंबरों के साइनेजेज लगाए जायेंगे. गंगा घाटों पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी. कांवरियों के ठहरने के लिए पथ में अलग-अलग जगहों पर टेंट सिटी का निर्माण होगा, जहां स्नानघर, शुद्ध पेयजल, शौचालय और निर्बाध बिजली की व्यवस्था रहेगी.

कांवरियों के खाने की भी होगी व्यवस्था

जानकारी के मुताबिक, टेंट सिटी में स्वच्छ भोजन के लिए दीदी की रसोई का संचालन किया जाएगा, जहां भोजन का रेट चार्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा. सुल्तानगंज में उद्घाटन के दिन बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के पास ड्रोन शो और लेजर शो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण होंगे.

मेला के शुभारंभ और समापन पर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी. साथ ही बाबा अजगैबीनाथ मंदिर (सुल्तानगंज) से बिहार सीमा (दुम्मा) तक पूरे मेला पथ में भव्य गेट, स्पेशल लाइटिंग और शिवमंत्रों के जाप की व्यवस्था की जा रही है.

Also Read: बिहार विधानसभा का 5 दिनों तक चलेगा मॉनसून सत्र, भरत तिवारी एनकाउंटर, राबड़ी आवास समेत इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >