Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेले की शुरुआत से पहले श्रद्धालुओं को रेलवे ने खास तोहफा दिया. उनके लिए दानापुर-साबिहगंज सहित 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. श्रावणी मेले के दौरान ट्रेनों में जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. रेलवे के इस फैसले से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान और सुविधा वाली बन सकेगी.
इन 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
- (गाड़ी नंबर- 05573) राघोपुर-देवघर स्पेशल 28 जुलाई से 31 अगस्त तक हर दिन राघोपुर से 02.50 बजे खुलकर 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में (गाड़ी नंबर- 05574) देवघर-राघोपुर स्पेशल 28 जुलाई से 31 अगस्त तक हर रोज देवघर से 11.35 बजे खुलकर 22.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 03236/03235) दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 2 अगस्त से 30 अगस्त तक हर रविवार को परिचालन किया जायेगा.
- (गाड़ी नंबर- 03297) पटना-इस्लामपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से 16.10 बजे खुलेगी और 19.00 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी. (गाड़ी नंबर- 03298) इस्लामपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर तक हर बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को इसलामपुर से 07.45 बजे खुलकर 11.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 03001) हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 05 जुलाई से 29 सितंबर तक हर रविवार, मंगलवार औऱ शुक्रवार को हावड़ा से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 12.00 बजे नटेसर पहुंचेगी. वापसी में (गाड़ी नंबर- 03002) नटेसर-हावड़ा स्पेशल 06 जुलाई से 30 सितंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को नटेसर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 03511) आसनसोल-पटना मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक आसनसोल से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में 03512 स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन पटना जंक्शनसे 03.30 बजे खुलकर 13.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
- (गाड़ी नंबर- 05545/05546) रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार तक चलेगी. ट्रेन रक्सौल से रात 00.30 बजे खुलकर उसी दिन शाम 17.05 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में देवघर से शाम 18.05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
