स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी करता युवक धराया

Sheikhpura News : गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व से घात लगाए उत्पाद थाना शेखपुरा की एक पुलिस टीम शहर के स्टेशन रोड से स्कूटी से विदेशी शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक युवक को धर दबोचा.

Sheikhpura News (रंजीत कुमार) : गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व से घात लगाए उत्पाद थाना शेखपुरा की एक पुलिस टीम शहर के स्टेशन रोड से स्कूटी से विदेशी शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक युवक को धर दबोचा. गिरफ्तार युवक की पहचान शहर के मकदुमपुर मोहल्ला निवासी स्व. रामजी प्रसाद के पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है. गिरफ्तार युवक के पास से 4 बोतल विदेशी शराब और एक स्कूटी बरामद किया गया जिसे उत्पाद थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है.

डिलीवरी बॉय का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

बरामद शराब की बोतलों में प्रत्येक बोतल में 750 एमएल की मात्रा में शराब भरी मिली. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थाना में तैनात एएसआई मधु कुमारी कर रही थीं. इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार डिलीवरी बॉय अपने घर से शराब को लेकर स्कूटी पर सवार होकर शहर के दूसरे मुहल्ले में पहुंचाने निकला था. तभी शहर के मरिया आश्रम के निकट उत्पाद विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार डिलीवरी बॉय के विरुद्ध स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से यह विदेशी शराब की आपूर्ति शहर के विभिन्न मोहल्लों में कर रहा था.

Also Read : 48 हजार से ज्यादा लोगों ने जनगणना के लिए की स्वघोषणा, 34 प्रतिशत से ज्यादा घरों का हुआ सूचीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >