Sheikhpura TB Patients Nutrition : सदर अस्पताल में गुरुवार को विशेष आयोजन कर तपेदिक (टीबी) पीड़ित लोगों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में पैकेट उपलब्ध कराया गया. जिले में पत्थर उत्खनन करने वाली एक निजी कंपनी द्वारा यह आयोजन किया गया.
उसमें शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सभी पीड़ितों को पैकेट उपलब्ध कराया. उन्होंने इस कार्य के लिए पत्थर उत्खनन करने वाली कंपनी को धन्यवाद दिया.
टीबी का इलाज संभव, नियमित दवा और पौष्टिक आहार जरूरी: विधायक
विधायक ने इस पुनीत कार्य में और भी कई लोगों को आगे आने की अपील की. उन्होंने बताया कि टीबी एक इलाज वाला बीमारी है, जिससे नियमित दवा खाने और उत्तम भोजन के माध्यम से इससे पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है. टीबी छुआछूत वाली बीमारी नहीं है.
कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी रहे मौजूद
इस अवसर पर सदर अस्पताल में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार के साथ बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.
दवा का पूरा डोज लेने और पौष्टिक भोजन शामिल करने की सलाह
विधायक ने टीबी पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए दवा के पूरा-पूरा डोज लेने की अपील की. साथ ही अपने भोजन में लगातार अपने आसपास के पौष्टिक पदार्थों को शामिल करने की अपील की.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
टीबी मरीजों के साथ भेदभाव न करने की सामाजिक अपील
उन्होंने इसके अलावा दूसरे लोगों को भी टीबी पीड़ित लोगों के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील की. उन्होंने बताया कि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है.
