बदलने लगी श्याम सरोवर पार्क की तस्वीर, बदबू से राहत, सौंदर्यीकरण का काम तेज

Sheikhpura News : शेखपुरा के श्याम सरोवर पार्क में सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. तालाब की सफाई, वॉकिंग ट्रैक, आधुनिक शौचालय, पेयजल, शेड और कैंटीन के जीर्णोद्धार से पार्क की तस्वीर बदलने लगी है.

Sheikhpura News : जिला मुख्यालय का इकलौता श्यामासरोवर पार्क का दिन अब बहुरने लगे हैं. यहां आने वाले सैलानियों को तालाब की बदबू से तो राहत मिली रही है. इसके साथ ही युद्ध स्तर पर सौंदर्य कारण का भी कार्य किया जा रहा है. कुछ साल पहले ही श्याम सरोवर पार्क को नगर परिषद शेखपुरा से बन प्रमंडल जमुई को हस्तांतरित कर दिया गया था. इसके बाद से लगातार शहर वासी पार्क की अपेक्षित अवस्था को झेलना को मजबूर थे. लंबे अरसे बाद वन प्रमंडल जमुई ने इस पार्क के सौंदर्य करण के साथ बुनियादी सुविधाओं में युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है. श्याम सरोवर पार्क में आधुनिक शौचालय पिआउ सेड के साथ-साथ वाकिंग ट्रेक पर मार्बल लगाया जा रहा है. इसके साथ ही श्याम सरोवर पार्क अवस्थित तालाब मे नाले का पानी का भी बहाव होता था. जिसके कारण गर्मी और बरसात के दिनों में बदबू से लोग परेशान थे. तालाब के चारों ओर बने वाकिंग ट्रेक में लगातार हो रहे कटाव से भी स्थिति दयनीय हो रही थी.

वन विभाग ने शुरू किया पार्क का कायाकल्प, तालाब से लेकर कैंटीन तक बदलेगी तस्वीर

इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने तालाब के पानी को मोटर के जरिये 90 प्रतिशत सुखा दिया. इसके बाद तालाब के चारों किनारे पर सिंथेटिक बैग में बालू भरकर कटाव रोकने का तत्काल प्रबंध किया है. वन विभाग अधिकारी ने बताया कि श्याम सरोवर पार्क में फिलहाल सौंदर्य करण को लेकर बड़े पैमाने पर पेड़ लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि तालाब में नाले का पानी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. मेड का कटाव भी अब सिंथेटिक बैग लगाए जाने के कारण बंद हो जाएगा. इसके साथ ही नागरिक सुविधा को देखते हुए कैंटीन भवन का मरमती कारण एवं सौंदर्य करण किया जा रहा है. साथ ही यहां शीतल जल और सेड की भी व्यवस्था की गई है. श्याम सरोवर पार्क में सुबह 4:30 से ही मॉर्निंग वाक़ करने वाले बड़े पैमाने पर महिलाएं बुजुर्ग युवा एवं बच्चे पहुंच जाते हैं. यहां नियमित रूप से आने वाले सैलानियों के लिए पास की व्यवस्था है. एक महीने के लिए की राशि एक सौ निर्धारित है. बल्कि प्रतिदिन 5 रूपये की दर से एंट्री फीस रखा गया है.

Also Read : पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी, शेखपुरा की दो पंचायतों में होगा मतदान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >