बकरीद को लेकर शेखपुरा पुलिस का फ्लैग मार्च; 62 संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी

Sheikhpura News : शेखपुरा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शेखपुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. त्योहार से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बुधवार को एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला.

Sheikhpura News : (सत्येंद्र कुमार) शेखपुरा में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शेखपुरा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. त्योहार से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बुधवार को एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती रही.

शहर के कई इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च शहर के कटरा बाजार, बिचली गली, बुधौली बाजार, गिरिहिंडा स्टेशन रोड, दल्लु मोड़, चांदनी चौक और जमालपुर मोहल्ला सहित कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे और शांति के साथ बकरीद मनाने की अपील की. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया.

62 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात

जिले में बकरीद को लेकर 62 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है. सभी थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन द्वारा कमासी, हुसैनाबाद, पचना बरूई, कुंडा, बड़ी मस्जिद चेवाड़ा, अहियापुर बड़ी दरगाह मस्जिद, लालबाग शकुंत और तरछा मोहल्ला जैसे क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

742 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अब तक 742 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है. कई शरारती तत्वों के खिलाफ वारंट भी जारी किए गए हैं. एसडीपीओ ने साफ कहा कि त्योहार में गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

24 घंटे सक्रिय रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

त्योहार के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए समाहरणालय स्थित श्रीकृष्ण सभागार में विशेष जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा. इसके प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार बनाए गए हैं. आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 06341-223333 जारी किया गया है. नियंत्रण कक्ष में क्यूआरटी, वज्रवाहन और आंसू गैस दस्ता भी तैनात रहेगा.

अस्पताल और दमकल विभाग भी अलर्ट मोड में

सिविल सर्जन को जिले के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों और एंबुलेंस को अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं अग्निशमन विभाग को भी दमकल गाड़ियों के साथ पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है. प्रशासन का दावा है कि बकरीद के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है.

Also Read : नवादा में अवैध संबंध में पति को जहर देने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार, भेजी गई जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >