कोड़हारी नदी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sheikhpura News: शेखपुरा के अरियरी प्रखंड स्थित फरपर गांव के समीप कोड़हारी नदी में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

Sheikhpura News (प्रदीप कुमार की रिपोट): शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के फरपर गांव के समीप कोड़हारी नदी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार चमनिया गांव निवासी संदीप कुमार का दो वर्षीय पुत्र शुभम कुमार अपनी मां कौशीला देवी के साथ ननिहाल फरपर गांव आया हुआ था. बताया जाता है कि उसकी मां नदी किनारे मूंग तोड़ने में व्यस्त थी, तभी खेलते-खेलते बच्चा नदी के पानी में गिर गया और डूब गया.

ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल सीएचसी अरियरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक भीम चौहान का नाती बताया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: शेखपुरा बनेगा बाल श्रम मुक्त समाज, प्रशासन ने लिया सामूहिक संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >