Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के मेहूस थाना तथा केवटी थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान लंबे अरसे से फरार चल रहे पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार तीनों फरारियों को बाद में पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.
मेहूस थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेहूस गांव में छापामारी कर 10 साल पुराने के मारपीट और चोरी के मामले में फरार चल रहे पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर ली.
फरार पिता और पुत्र की पहचान
गिरफ्तार फरारियों में जनार्दन सिंह के 71 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार तथा अरविंद कुमार के 34 वर्षीय पुत्र रमाकांत सिंह शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से पिता और पुत्र अन्यत्र छुपकर रह रहे थे.
न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने की कार्रवाई
कोर्ट ने गिरफ्तारी न होने पर इन दोनों के विरुद्ध लाल वारंट यानी स्थायी वारंट जारी करते हुए भगोड़ा घोषित कर दिया था.
केवटी थाना पुलिस द्वारा गोपाल कुमार की गिरफ्तारी
उधर, केवटी थाना के पुलिस सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे शेखपुरवा गांव निवासी छोटन सिंह के पुत्र गोपाल कुमार को गिरफ्तार कर ली. कोर्ट ने फरार आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की थी.
Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा
