Sheikhpura News : एसपी हिमांशु ने शेखपुरा जिले के करंडे थाना में तैनात दारोगा विवेक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एसपी ने उसे निलंबन की अवधि में लाइन हाजिर करने का आदेश दिया. इस संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार करंडे थानाध्यक्ष के साथ लगातार बदसलूकी से पेश आ रहा था.
स्पष्टीकरण नोटिस का जवाब न देना और झूठे आरोप
उसके इस प्रकार के अनुशासनहीनता को लेकर थानाध्यक्ष सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कई बार उसे स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया. लेकिन वह उसका जवाब देने की आवश्यकता भी नहीं समझी. बताया गया कि वह करंडे थानाध्यक्ष पर लगातार मनगढ़ंत, झूठे आरोप लंबे समय से लगा रहा था.
अनुशासनहीनता को मानते हुए की गई कार्रवाई
जिसे अनुशासनहीनता मानते हुए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में इस तरह के आचरण को पूरी तरह गंभीर माना गया है.
कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन पारायणता पर जोर
बताया गया कि पुलिस प्रशासन की सबसे बड़ी विशेषता उसकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन पारायणता है. पुलिस के इस सबसे महत्वपूर्ण विशेषता की अनदेखी नहीं की जा सकती.
