शेखपुरा में अधिवक्ताओं के लिए बनेगा हाईटेक भवन, MLC ललन प्रसाद ने किया ऐलान

शेखपुरा में अधिवक्ताओं के लिए एक अनोखा और अत्याधुनिक भवन बनने जा रहा है. विधान पार्षद ललन प्रसाद ने इसे लेकर घोषणा की है और अपने निधि से निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है.

Sheikhpura Advocate Building : विधान पार्षद ललन प्रसाद ने जिला अधिवक्ता संघ के नए अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस भवन निर्माण की घोषणा की है. उन्होंने इसे लेकर संघ के पदाधिकारियों को भूमि की व्यवस्था करने को कहा है, ताकि वे अपनी निधि से पूरे राज्य का सबसे अनोखा मॉडल अधिवक्ता भवन का निर्माण करवा सकें. तत्काल उन्होंने अधिवक्ता भवन में हाई पावर जनरेटर और एसी लगाने की घोषणा की है.

नागरिक अभिनंदन समारोह और बुद्धिजीवियों का अधिकार

शुक्रवार को विधान पार्षद बनने के बाद पहली बार जिले में अधिवक्ता संघ द्वारा किए जा रहे नागरिक अभिनंदन के दौरान उन्होंने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि उनके विधान पार्षद निधि पर पहला अधिकार जिले के बुद्धिजीवियों का है और अधिवक्ताओं से बढ़कर समाज को दिशा देने वाला कोई दूसरा बुद्धिजीवी नहीं है.

विधान पार्षद का अभिनंदन करते अध्यक्ष और महासचिव | Prabhat Khabar Network

अभिनंदन समारोह में उन्होंने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से जात-पात के धुंध को दूर करते हुए जिले को विकास की राह पर ले जाते हुए समरस समाज निर्माण में योगदान देने की अपील की.

नीतीश कुमार के प्रति आभार और गरीबों का प्रतिनिधित्व

अभिनंदन समारोह में फूल-मालाओं से लदे विधान पार्षद ने बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सच्चे उत्तराधिकारी हैं. नीतीश कुमार ने अंतिम बार विधान पार्षद की सीट उनके लिए खाली की थी.

एक गरीब परिवार के बेटे और पिछड़े क्षेत्र के रहने वाले उनके जैसे व्यक्ति को नीतीश कुमार द्वारा विधान परिषद भेजना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि वे इन्हीं लोगों के बीच रहने वाले हैं और अधिवक्ताओं की सभी कठिनाइयों को समझते हैं.

जल जमाव की समस्या और विकास कार्य

उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली निधि का समुचित प्रयोग करते हुए लोगों को न्याय प्रदान करने में सहयोगी बनने का काम करें.

उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री से मंत्रणा कर उन्होंने न्यायालय परिसर, अधिवक्ता संघ भवन परिसर, समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय आदि परिसरों के आसपास होने वाले जल जमाव की समस्या को दूर करने को लेकर प्रारूप तैयार करने का आग्रह किया है. जल्द ही इस क्षेत्र के जल जमाव की समस्या को दूर कर लिया जाएगा.

Also Read : गया जी जहरीली गैस से मौत मामले में बाकी दो शव भी कुएं से निकाले गए, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

अभिनंदन समारोह का आयोजन और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इसके पूर्व उनके विधान पार्षद बनने पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रमौली यादव की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महासचिव विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अधिवक्ता अवधेश झा, अरविंद कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल, माला, गुलदस्ता, शाल और मोमेंटो से लाद दिया. अपने अध्यक्षीय भाषण में चंद्रमौली यादव ने बताया कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के बारे में हम सभी लोगों को पता है. इनके बारे में कोई भी नई बात बताने को शेष नहीं है.

वे लंबे समय से यहां के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. महासचिव विनोद कुमार सिंह ने अभिनंदन समारोह का संचालन करते हुए विधान पार्षद सहित अन्य लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >