दुष्कर्म के बाद स्वच्छता कर्मी की हुई थी हत्या, परिजनों ने रखी जांच की मांग

Sheikhpura News : दुष्कर्म के बाद स्वच्छता कर्मी की हुई थी हत्या, परिजनों ने रखी जांच की मांग

Sheikhpura News (रंजीत कुमार) :अरियरी थाना क्षेत्र के बिसहिया गांव निवासी 45 वर्षीय स्वच्छता कर्मी की हत्या मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैँ. इस मामले में परिजनों ने महिला का दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बिसहिया गांव निवासी विनोद पासवान की 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी का सिर कुचलकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी. घटना में अरियरी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की करवाया था. अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले में मृतका के पति विनोद पासवान के द्वारा अज्ञात अपराध कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिक की में किसी प्रकार के विवाद का जिक्र नहीं किया गया है. हालांकि पुलिस उक्त महिला स्वच्छता कर्मी का लंबे समय से बकाया चल रहे मजदूरी के विवाद की बिंदु का भी जांच कर रही है. इस घटना में परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की स्थिति में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का बड़ा सवाल खड़ा किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हत्याकांड में विभिन्न अलग-अलग बिंदुओं की जांच की जा रही है.

एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का किया जांच

महिला स्वच्छता कर्मी की हत्या मामले में एफएसीएल टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया. इस दौरान खून से सना हुआ महिला के दुपट्टा एवं अन्य सामग्रियों की जांच के लिए एकत्रित किया है. फिलहाल एफएसएल की टीम के जांच रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगाया जा सकता है.

एक किमी दूर काम करने जाती थी महिला

महिला स्वच्छता कर्मी जखौर गांव स्थित मुख्य सड़क मार्ग पर बने डंपिंग यार्ड में कचरा छाटने का काम करते थी . रोज की तरह मंगलवार को विवाहिता अपने घर से सुबह 9:00 बजे निकली. लेकिन जब महिला कम से घर वापस नहीं लौटी तब परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया. जख़ौर – भोजडीह वधार के रास्ते शॉर्टकट पैदल चलकर पहुंचती थी. करीब एक किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के दौरान इस घटना को अंजाम देने के कयास लगाये जा रहे हैं. घटना को भोजडीह और जख़ौर बधार के बॉर्डर इलाके में अंजाम दिया गया है. बड़ी बात यह है कि हत्या जैसे बड़ी घटना के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी.

पुलिस के लिए हत्या बनी पहेली

महिला स्वच्छता कर्मी की हत्या के बाद कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. जहां पुलिस अधिकारियों ने स्वच्छता कार्य में जुटे महिला की मजदूरी के बकाया से जुड़े विवाद की जांच कर रही है वहीं दूसरी ओर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम देने का मुद्दा उठाया है. ऐसी स्थिति में पुलिस के लिए महिला स्वच्छता कर्मी की हत्या एक पहेली बनकर रह गई है.

पुलिस कर रही हाईटेक अनुसंधान

हत्याकांड से जुड़े इस मामले में पुलिस सूत्रों की माने तो उद्वेदन में जुटे टीम आधुनिक अनुसंधान में जुटी है. एफएसएल टीम जांच के अलावा मोबाइल डंपिंग लोकेशन के जरिए घटना स्थल पर मौजूद अपराध कमी की पहचान में जुटी है. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही इस घटना के अपराध कर्मियों का उद्वेदन कर दिया जाएगा.

Also Read : गोपालगंज की सड़कों पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >