शेखपुरा में 201 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, रामधुनी महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी

शेखपुरा में रामधुनी महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 201 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शहर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जिसमें भक्तिमय माहौल रहा. 6 अगस्त को शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा.

sheikhpura News: शहर के खांड पर मुहल्ला स्थित पहाड़ी पर रामधुनी महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित होने वाले पांच दिवसीय महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. महायज्ञ के शुभारंभ से पहले मंगलवार को शहर में 201 महिलाओं की भागीदारी वाली भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.

201 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली शोभायात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 201 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं. भगवान श्रीराम के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा ने शहर का भ्रमण किया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह का परिचय देते रहे.

महायज्ञ की सभी तैयारियां हुईं पूरी

समिति के अध्यक्ष रमेश महतो उर्फ लड्डू जी ने बताया कि 201 कलश व्रतियों की भागीदारी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. उन्होंने श्रद्धालुओं से महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की.

समिति के कोषाध्यक्ष पवन मेहता, सचिव अजय शर्मा और उपाध्यक्ष सुधीर महतो ने बताया कि यज्ञशाला की सजावट, पूजा सामग्री, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं तथा अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

6 अगस्त को होगी भव्य गंगा महाआरती

समिति के अनुसार 6 अगस्त की संध्या शिव शक्ति संतोषी माता मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान वाराणसी से आए आचार्यों द्वारा भव्य गंगा महाआरती की जाएगी.

सदस्य लगातार सेवा कार्य में जुटे

आयोजन को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य गुड्डू कुमार, सोनू, अजीत, विपुल, राजू, सूरज, बंटी, राहुल, अभिषेक, विकास, जीतू सहित अन्य सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं.

Also Read: नीतीश कुमार अगर CM रहते तो बांकीपुर नहीं हारती BJP? JDU MLA अनंत सिंह का जानिए जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >