शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चितौरा गांव निवासी स्वर्गीय निवास सिंह के पुत्र नंदन सिंह की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई. 40 वर्षीय नंदन सिंह चितौरा के वार्ड पार्षद भूषण सिंह के छोटे भाई थे, जो पटना जिला अंतर्गत मोकामा में रहकर संवेदक का कार्य करते थे.
गत 6 अगस्त गुरुवार को मोकामा में ही वे विद्युत स्पर्शाघात के शिकार हो गए. बिजली विभाग की अनदेखी के कारण ऐसी अनहोनी हुई.
परिजन और रिश्तेदारों का परिचय
मृतक रमनुबिगहा निवासी समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध सिंह के बहनोई थे. घटना के बाद मृतक के परिवार के लोग सरकार से मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की.
Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
चितौरा गांव में उमड़ी भीड़ और छाया मातम
घटना के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बड़े ही हंसमुख एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले थे. उनका पार्थिव शरीर चितौरा लाए जाने के बाद अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी, जबकि गांव में मातम पसर गया.
