शेखपुरा: छात्रा से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, MP अरुण भारती ने आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर SP से की बात

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है. इस मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के करंडे थाना क्षेत्र के कपासी गांव में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने सोमवार को पीड़िता के गांव पहुंचकर उसकी मां से मुलाकात की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

सांसद ने एसपी से की बात

इस दौरान उन्होंने जमुई सांसद अरुण भारती से पीड़िता की मां की बातचीत भी कराई तथा घटना की पूरी जानकारी दी. सांसद ने मामले पर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है. इमाम गजाली ने बताया कि सांसद ने शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का आग्रह किया है.

आर्थिक सहायता देने का किया अनुरोध

उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में की जा रही कार्रवाई का स्वागत करते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़िता के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.

बता दे कि 7 जुलाई को हथियावां कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में दुष्कर्म की घटना हुई थी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत तरीके से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

न्याय मिलने तक संघर्ष का संकल्प

पीड़िता से मुलाकात के दौरान विजय पासवान, मुकेश पासवान, हरिराम पासवान, गुलाब पासवान, मुरारी सिंह, धर्मशंकर केवट और बृजमोहन पांडे सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला इकाई ने पीड़िता को न्याय दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखने की बात कही है.

इस संवेदनशील मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी सजा की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सकें.

Also Read : बिहारशरीफ में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >