शेखपुरा : मृतक हंसराज के परिजनों से मिले युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, निष्पक्ष जांच की मांग की

Sheikhpura News : शेखपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हंसराज के परिजनों से मिलने पहुंचे युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, साथ ही अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

Sheikhpura News : राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव शुक्रवार की शाम शेखपुरा पहुंचे. यहां उन्होंने एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हंसराज उर्फ राजा कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. बताया गया कि शहर के मेहूस मोड़ निवासी व्यवसायी संतोष यादव के इकलौते पुत्र हंसराज उर्फ राजा कुमार 4 जुलाई 2026 की दोपहर से लापता थे. दो दिन बाद, 6 जुलाई को नगर थाना क्षेत्र के जमुआड़ा पहाड़ स्थित पानी से भरी गहरी खाई से उनका शव बरामद किया गया था.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इस घटना के बाद से परिजन हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और मामले के शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं. परिजनों से मिलने के बाद राजेश यादव ने कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों, विशेषकर शेखपुरा में हत्या, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है. उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से हंसराज की मौत के कारणों का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

मामले का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी

इस दौरान युवा राजद के जिला अध्यक्ष विनय यादव, राधे यादव, गोविंद यादव, संतोष यादव, सागर यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस जल्द मामले का खुलासा नहीं करती है तो राजद शेखपुरा में धरना-प्रदर्शन करेगा. राजेश यादव ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को बढ़ते अपराध पर जवाब देना चाहिए.

Also Read : सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, जिले के 65 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >