शेखपुरा में खाद की कालाबाजारी रोकने की तैयारी, किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

शेखपुरा जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है. किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष किसान हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. अब 20 निरीक्षक खाद दुकानों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दी जा सकेगी.

शेखपुरा जिले में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के लिए इस बार कृषि विभाग के द्वारा कई कदम उठाए गए हैं, जिसके तहत किसान हेल्पलाइन बनाई गई है. कोई भी किसान उर्वरक की बिक्री में गड़बड़ी की शिकायत हेल्पलाइन पर कर सकता है. इसके साथ ही उर्वरक की बिक्री की निगरानी को जिले में 20 निरीक्षकों को लगातार उर्वरक दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा सभी उर्वरक दुकानों के आगे निरीक्षक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित करने का निर्देश दिया गया है.

पायलट प्रोजेक्ट के तहत फेमवर्क फर्टिलाइजर सेल की व्यवस्था

इस संबंध में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा फ्रेमवर्क फर्टिलाइजर सेल के तहत उर्वरक बिक्री में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शेखपुरा जिला को शामिल किया गया है. इस व्यवस्था के तहत किसानों के द्वारा अपनी इच्छा के अनुसार उपलब्धता के आधार पर नजदीकी दुकान में उर्वरक की बुकिंग की जाती है. बुकिंग के दौरान क्यूआर कोड जेनरेट होता है, जिसकी वैधता दो दिनों की होती है. इस क्यूआर कोड को दुकानदार के द्वारा स्कैन कर किसानों को उर्वरक दिया जाता है.

निरीक्षकों की तैनाती और दुकान पर विवरण अंकित करना

इस जिले में 20 उर्वरक निरीक्षक हैं, जिनके द्वारा उर्वरक दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जाता है. इसके साथ ही उर्वरक दुकानदारों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित उर्वरक निरीक्षकों का नाम और मोबाइल नंबर दुकान पर अंकित करने का निर्देश दिया गया है.

शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर

उर्वरक की कालाबाजारी रोकने एवं उचित दाम पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध हो, इसके लिए जिला स्तर पर किसान हेल्पलाइन बनाई गई है. इसके लिए शेखपुरा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रीना रानी के मोबाइल नंबर 9031644101 और कृषि समन्वयक रविश कुमार के मोबाइल नंबर 7004427419 पर सूचना दी जा सकती है.

24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

किसानों के द्वारा प्राप्त होने वाली शिकायतों पर 24 घंटे के अंदर त्वरित कार्रवाई किए जाने का कड़ा निर्देश दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >