शेखपुरा : खेत में गिरे 440 वोल्ट तार से युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

शेखपुरा के चेवाड़ा प्रखंड में धान रोपनी के दौरान खेत में गिरे 440 वोल्ट के नंगे तार की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में मातम पसरा है और उन्होंने बिजली विभाग की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के उकसी गांव में खेत में धान रोपनी करने गए एक किसान की 440 वोल्ट के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान उकसी गांव निवासी बिनोद महतो के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. मृतक दो भाइयों में छोटा भाई था. बड़ा भाई बिल्डिंग की दुकान चलाता है, जबकि मृतक के पिता ड्राइवर बताए गए हैं.

धान रोपनी के दौरान नंगे तार की चपेट में आए किसान

परिजनों के अनुसार कुंदन कुमार अन्य लोगों के साथ खेत में धान की रोपनी करने गए थे. इसी दौरान खेत में पहले से 440 वोल्ट का नंगा बिजली का तार गिरा हुआ था. जैसे ही उनका संपर्क तार से हुआ, तेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बिजली विभाग की लापरवाही का परिजनों का आरोप

मृतक के भाई चंदन कुमार और बहनोई सूचित कुमार ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. उनका कहना है कि खेत में हाई वोल्टेज का तार गिरा होने की जानकारी किसी को नहीं थी, जिससे एक मेहनतकश किसान की जान चली गई.

शव का पोस्टमार्टम और परिजनों की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >