राहुल गांधी के जन्मदिन पर शेखपुरा में कांग्रेस का कार्यक्रम, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर समाहरणालय पर होगा प्रदर्शन

Congress Protest in Sheikhpura : महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी.

Congress Protest in Sheikhpura : शेखपुरा में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी 19 जून को समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगी. इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के माध्यम से आम जनता से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं भी गंभीर चुनौती बनी हुई हैं.

कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन पर केक काटते राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Also Read : नवादा पहुंचे सांसद विवेक ठाकुर, बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

इन्हीं मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता समाहरणालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे. वहीं नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जाएगी. पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे. कांग्रेस का दावा है कि यह प्रदर्शन जनता की आवाज को बुलंद करने और जनहित के मुद्दों को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम में राहुल गांधी की तस्वीर

Also Read : सरकारी योजना फेल? गंगाबारा में आज भी कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >