Sheikhpura Tricycles : शेखपुरा के बुनियाद केंद्र में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत विशेष वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के 20 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल और सुरक्षा हेलमेट वितरित किए गए.
डीएम समेत जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, विधायक रणधीर कुमार सोनी और अपर समाहर्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान अतिथियों का स्वागत जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट कर किया गया.
ट्राईसाइकिल मिलने से बढ़ेगी गतिशीलता
जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल और हेलमेट प्रदान किए. उन्होंने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांगजनों की आवाजाही आसान होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.
डीएम ने दिलाई नशा मुक्त भारत की शपथ
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मियों और उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई. उन्होंने जिले को नशामुक्त बनाने में सामूहिक भागीदारी की अपील की.
अधिकारी और लाभार्थी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की निदेशक श्वेता कौर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े अभिजीत सोनल, बुनियाद केंद्र के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.
Also Read : शेखपुरा में शुरू हुआ एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, 20 जगहों पर आज जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’
