शेखपुरा में बिजली खंभे से टकराई बाइक, 32 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल ले जाते समय गई जान

Sheikhpura Bike Accident : शेखपुरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बेलौनी गांव के पास बाइक बिजली के खंभे से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Sheikhpura Bike Accident : शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बेलौनी गांव से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे बाइक के बिजली खंभे से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हादसे की सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस ने उसे सड़क किनारे से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

बिजली के खंभे से टकराई बाइक

मृतक की पहचान बेलौनी गांव निवासी नंदलाल महतो के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है. घटना बीती रात की बतायी जा रही है. बताया गया कि श्रवण कुमार बाइक से शेखपुरा आने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से टकरा गई.

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा था युवक

बाइक की टक्कर के बाद श्रवण कुमार घायल होकर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े थे. इसी दौरान डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मृतक बाइक से शेखपुरा आने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक बिजली खंभे से टकरा गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक बिजली खंभे से टकराने के बाद युवक घायल हुआ था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी.

Also Read : शेखपुरा : बीमारी की जांच से सरकारी इलाज तक, गांव-गांव पहुंचेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ रथ; एक माह चलेगा अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >