सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिजली एसडीओ का कथित वीडियो, अधिकारी ने जानकारी होने से किया इनकार

शेखपुरा के बरबीघा में बिजली एसडीओ राहुल कुमार का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं एसडीओ ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के बरबीघा में पदस्थापित बिजली विभाग के एक अधिकारी का कथित तौर पर शराब सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बरबीघा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के एसडीओ राहुल कुमार से जुड़ा बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कमरे में बेड पर बैठकर कथित रूप से महंगी अंग्रेजी शराब का सेवन करते हुए दिखाई दे रहा है.

व्यक्ति के एक हाथ में शराब की बोतल है तो दूसरे हाथ में ग्लास. हालांकि, इस वीडियो की सत्यता और इसके समय व स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन वीडियो देखने वाले लोगों का दावा है कि यह बरबीघा के बिजली एसडीओ राहुल कुमार का है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसे लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

एसडीओ ने वीडियो की जानकारी होने से किया इनकार

वहीं मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने बिजली एसडीओ राहुल कुमार से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने वायरल वीडियो के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से पूरी तरह इनकार किया. एसडीओ ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस तरह के किसी वीडियो की कोई जानकारी नहीं है और वह वीडियो को देखने के बाद ही इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया दे सकेंगे.

जांच के बाद हो सकती है कड़ी विभागीय कार्रवाई

फिलहाल इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर जांच या विभागीय कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन अगर गहन जांच के बाद वायरल वीडियो पूरी तरह सच पाया जाता है, तो एसडीओ राहुल कुमार पर नियमसम्मत कार्रवाई होनी भी तय मानी जा रही है.

Also Read : आरा: ऑटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; पांच लोग घायल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >