रिटायर आर्मी जवानों को सदर अस्पताल में सुरक्षा की जिम्मेवारी

जवानों ने सदर अस्पताल में दिया अपना योगदान शेखपुरा : होमगार्ड जवानों के हड़ताल जारी रहने के कारण जिले के सदर अस्पताल में रिटायर आर्मी के जवानों की सुरक्षा बलों के रूप में तैनाती की गयी है. सदर अस्पताल में सभी 15 जवानों की तैनाती की गयी है. जबकि इन जवानों में सात जवान ने […]

जवानों ने सदर अस्पताल में दिया अपना योगदान

शेखपुरा : होमगार्ड जवानों के हड़ताल जारी रहने के कारण जिले के सदर अस्पताल में रिटायर आर्मी के जवानों की सुरक्षा बलों के रूप में तैनाती की गयी है. सदर अस्पताल में सभी 15 जवानों की तैनाती की गयी है. जबकि इन जवानों में सात जवान ने सोमवार को अपने निर्धारित समय पर योगदान कर लिया है. जवानों ने बताया कि आर्मी से रिटायर होने के बाद वे सभी एक सिक्युरिटी कंपनी के अंतर्गत बिहार के विभिन्न अस्पतालों में तैनात किये गये हैं.
उन्होंने बताया कि मरीजों के भीड़ पर नियंत्रण व शांति व्यवस्था बहाल रखने के साथ किसी भी प्रकार के अापराधिक अथवा गैर कानूनी घटनाओं पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है. हड़ताल के बाद होमगार्डों के अनुपस्थिति से सदर अस्पताल में पिछले एक माह से जवानों की तैनाती नहीं रहने के कारण मरीज एवं चिकित्सकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >