दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा कर हत्या

शेखपुरा : पचास हजार रुपये दहेज नहीं देने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी है. दहेज लोभियों ने यह भी ख्याल नहीं रखा कि उसके पेट मे दो माह का गर्भ पल रहा था. सदर प्रखंड के कारे गांव में दहेज रूपी 50 हज़ार रुपये नहीं देने पर उसके पति,ससुर,सास,भैंसुर […]

शेखपुरा : पचास हजार रुपये दहेज नहीं देने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी है. दहेज लोभियों ने यह भी ख्याल नहीं रखा कि उसके पेट मे दो माह का गर्भ पल रहा था. सदर प्रखंड के कारे गांव में दहेज रूपी 50 हज़ार रुपये नहीं देने पर उसके पति,ससुर,सास,भैंसुर सहित अन्य लोगों ने मिलकर विवाहिता अंजली देवी की गला दबा कर हत्या कर दिया.घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया.

इस मामले में चार नामजद सहित अन्य लोगों को अारोपित बनाया है. घटना की जानकारी देते हुए विवाहिता के पिता उदय पासवान ने बताया कि उसकी पुत्री अंजलि का शादी कारे गांव के अजय पासवान से हुई थी. कल विवाहिता अपने नैहर पहुंचकर अपने पिता से पति द्वारा 50 हज़ार रुपये की डिमांड की थी पिता ने आश्वासन भी दिया. फिर विवाहिता अपने ससुराल लौट आयी.फिर देर रात उसके पति ने सूचना दिया की आपकी बेटी की मौत हो गयी है. बेटी की मौत की सूचना पाकर उसके नैहर वालो ने पुलिस ने सूचना दी. घटना की सूचना पाकर पहुंचकर उसके ससुर बुल्लू पासवान को गिरफ्तार कर लिया,जबकि अन्य लोग फरार हो गए है.

इस मामले में उसके पिता ने उसके पति अजय पासवान,ससुर बुल्लू पासवान,सास महारानी पासवान,भैसुर भोला पासवान के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इस घटना को लेकर चिंता जाहिर करते हुए जिला परिषद सदस्य रुदल पासवान ने कहा कि गर्भवती के जिस प्रकार दहेज के मामूली रकम के लिए हत्या कर दी गई है यह सब शर्मनाक घटना है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >