विभिन्न थानों के दर्जनों पुलिस बल को करनी पड़ी मशक्कत
बरबीघा : बुधवार की शाम से ही लगा जाम 20 घंटो तक जारी रहा. जिसके कारण विभिन्न रूटों पर लगभग सैकड़ों छोटी बड़ी यात्री वाहक एवं मालवाहक गाड़ियां जाम में फंसी रही.
थाना चौक के बाद से ही बिजली के पोल सड़कों पर आने जल आपूर्ति विभाग के द्वारा सड़क को खोदे जाने तथा बरबीघा मोकामा भाया सरमेरा सड़क पर निर्माण कार्य जारी रहने के कारण ऐसे तो जाम एक सामान्य समस्या बन गयी है. परंतु बुधवार शाम पांच बजे के बाद लगी यह जाम गुरुवार को अपराह्न तक लगे रहने के कारण सैकड़ों लोग फंसे रहे. मिशन ओपी बरबीघा थाना एवं केवटी ओपी के साथ-साथ नालंदा जिला के सरमेरा थाना के दर्जनों
पुलिसकर्मियों को इस व्यापक जाम को हटाने में घंटों काफी मशक्कत करनी पड़ी. वही जाम में यात्री वाहनों में फंसे यात्रियों को घंटों हलकान होना पड़ा. बरबीघा बिहार शरीफ बरबीघा वारिसलीगंज गोपाल बाद बरबीघा शेखपुरा तथा बरबीघा से सरमेरा वाली रूट पर लगभग 15 किलोमीटर की कुल दूरी तक सैकड़ों गाड़ियां इस बेचारगी की स्थिति में घंटों खड़ी रही.
