हत्याकांड के शूटर ने किया आत्मसमर्पण

शेखपुरा़ : शेखपुरा जिले के मनरेगा जई उज्जवल राज की हत्या में पुलिस दबिश के बाद कांड का मुख्य शूटर नंदन यादव ने मंगलवार को सिविल कोर्ट, शेखपुरा में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित नंदन यादव 17 जनवरी की देर शाम शहर के इंदाय मोहल्ले में स्थित मरियाश्रम के समीप गोली मार कर मनरेगा जेइ की […]

शेखपुरा़ : शेखपुरा जिले के मनरेगा जई उज्जवल राज की हत्या में पुलिस दबिश के बाद कांड का मुख्य शूटर नंदन यादव ने मंगलवार को सिविल कोर्ट, शेखपुरा में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपित नंदन यादव 17 जनवरी की देर शाम शहर के इंदाय मोहल्ले में स्थित मरियाश्रम के समीप गोली मार कर मनरेगा जेइ की हत्या के 65 वे दिन उक्त आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. टाउन थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्याकांड में सभी पांच अभियुक्तों में

आरोपित इंदाय निवासी धर्मेंद्र पासवान को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि इस मामले में आरोपित पीआरएस सुनील कुमार ने पहले ही एसडीपीओ कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था. इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य शूटर ने भी सीजेएम न्यायालय में अपना आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में फरार कारे गांव निवासी बालमुकुंद यादव एवं राजू के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि न्यायालय में आत्मसमर्पण करनेवाले मुख्य सूटर नंदन यादव को पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा ताकि हत्या की पूरी घटनाक्रम को सामने लाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >