शेखपुरा : पुलिस कार्रवाई से अलग उत्पाद विभाग ने भी चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रो से ये लोग शराब के नशे में गिरफ्तार किये गये हैं. होली के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक रंजीव कुमार झा व अरुण कुमार के नेतृत्व में विभाग का छापेमार दस्ता ने बरबीघा थाना क्षेत्र के केवटी से राजीव कुमार तिवारी, शेखपुरा थाना क्षेत्र के अवगिल से शिव कुमार, पैन से बसंत मांझी तथा चांड़े से बेचन तांती को गिरफ्तार किया गया. सरकार के निर्देशों के आलोक में सड़क मार्ग के अलावा रेलवे पर भी नजर रखी तजा रही है.
चार शराबियों को किया गिरफ्तार
शेखपुरा : पुलिस कार्रवाई से अलग उत्पाद विभाग ने भी चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रो से ये लोग शराब के नशे में गिरफ्तार किये गये हैं. होली के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक […]

रेल के डिब्बे के अलावा स्टेशन पर भी सघन चेकिंग शुरू कर दी गयी है. इसके अलावा इस अवैध कारोबार में लगे लोगों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. पुराने सभी शराब कारोबारी के गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने शराब के धंधे में जुटे लोगों को बेनकाब करने तथा इनकी सूचना उत्पाद व पुलिस को देने के लिए आम लोगों से अपील की है. इस धंधे पर नकेल के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है.