अरियरी : प्रखंड क्षेत्र के सनैया पंचायत मनकौल गांव में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 24 घंटे का रामधुनि का आयोजन किया गया. इसका कार्यक्रम को लेकर बुधबार के सुबह 113 कन्याओं ने कलश यात्रा में श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा निकाली. इससे पूर्व अखंड रामधुनि नेतृत्व कर रहे हैं पंडित लक्ष्मी के अगुवाई में कलश रखें सभी कुमारी कन्याओं ने मनकौल गांव के चारो ओर चलकर परिक्रमा किया. कलश यात्रा के दौरान ढोल, नगारे व झाल आदि की शोर से पूरा इलाका गुंजाइमान हो गया. कलशयात्रा के दौरान आसपास के सैकड़ों गांव के पुरुष महिला वह बच्चे शामिल थे.
113 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा
अरियरी : प्रखंड क्षेत्र के सनैया पंचायत मनकौल गांव में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 24 घंटे का रामधुनि का आयोजन किया गया. इसका कार्यक्रम को लेकर बुधबार के सुबह 113 कन्याओं ने कलश यात्रा में श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा निकाली. इससे पूर्व अखंड रामधुनि नेतृत्व कर रहे हैं पंडित लक्ष्मी के अगुवाई में कलश […]

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पंडित लक्ष्मी ने बताया की इस तरह के आयोजन से जहां पूरा ब्राह्मण शुद्ध होता है. उन्होंने कहा पूरे संसार में शिव ही एक अकेला ऐसा भगवान जो सबका कल्याण करते हैं. इससे दुःख,रोग,संकट एवम अकाल मृतु नहीं होता है.शायद इसीलिए उन्हें महादेव कहां जाता है. उन्होंने बताया कि इस मौके पर शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है. वही पंचायत प्रतिनिधि पचायत समीती राम विलास पटेल ने बताया कि रामा धुनी समापन के दौरान पूरे गांव जुलूस निकाला जाएगा.इस जुलूस में भगवान शिव की प्रतिमा को पूरे गांव घुमाया जाएगा.कलश यात्रा के मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पप्पू चौहान, पंचायत समिती सदस्य रामविलाश पटेल, उपसरपंच सत्यनारायण चौहान,सदस्य लवेश कुमार, जदयू कार्यकर्ता सुबोध कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.