नवजात को संक्रमण का खतरा ज्यादा

पहल. ममता को दी जानकारी शेखपुरा : जच्चा-बच्चा को सभी प्रकार की गंदगी व संक्रमण से दूर रखें. नवजात को किसी प्रकार स्नान आदि के पूर्व मां का दूध पान कराना आवश्यक है. ये बातें शनिवार को सदर अस्पताल में ममता के लिए आयोजित कार्यशाला में बतायी गयी. कार्यशाला में ममता को प्रसूता व नवजात […]

पहल. ममता को दी जानकारी

शेखपुरा : जच्चा-बच्चा को सभी प्रकार की गंदगी व संक्रमण से दूर रखें. नवजात को किसी प्रकार स्नान आदि के पूर्व मां का दूध पान कराना आवश्यक है. ये बातें शनिवार को सदर अस्पताल में ममता के लिए आयोजित कार्यशाला में बतायी गयी. कार्यशाला में ममता को प्रसूता व नवजात के संबंध में करने तथा नहीं करने योग्य बातों की जानकारी दी गयी. सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर महिला चिकित्सक तथा कई स्वयंसेवी संगठन की महिलाएं भी मौजूद थी. ममता स्वास्थ्य कर्मियों का यह कार्यशाला दो दिनों तक जारी रहेगा. पहले दिन शेखोपुरसराय, चेवाड़ा व बरबीघा प्रखंड क्षेत्र की ममता को प्रशिक्षण दिया गया. दूसरे दिन शेष प्रखंड क्षेत्र की कार्यरत ममता को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में बताया गया कि नवजात को संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. उसे किसी भी संक्रमण से बचाने के लिए ममता को तैयार रहना होगा तथा ममता को छोटी-छोटी बातों की पूरी जानकारी होनी आवश्यक हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली ममता सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल तथा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत हैं. बताया गया कि संस्थागत प्रसव के लिए आने वाली माताओं की 48 घंटा तक मकान निगरानी में रखा जाता है.
इस दौरान ममता जच्चा व बच्चा पर पूरी निगरानी रखती है.
नवजात के 06 हफ्ते का समय बहुत ही नाजुक रहता है. इस दरम्यान उसे साफ-सफाई के तहत रखने और संक्रमण से दूर रखने की जानकारी दी गयी. ममता के लिए यह प्रशिक्षण आगे भी जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >