ऋषभ को संत कोलंबस देगा मुफ्त शिक्षा

पांचवी कक्षा के ऋषभ की प्रतिभा को प्रबंधन ने किया सम्मानित शेखपुरा : तमिलनाडु में आयोजित खेलो इंडिया खेलो नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्जा जमाने वाले संत कोलंबस पब्लिक स्कूल के ऋषभ राज को विद्यालय प्रबंधन ने नि:शुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया है. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार […]

पांचवी कक्षा के ऋषभ की प्रतिभा को प्रबंधन ने किया सम्मानित

शेखपुरा : तमिलनाडु में आयोजित खेलो इंडिया खेलो नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक पर कब्जा जमाने वाले संत कोलंबस पब्लिक स्कूल के ऋषभ राज को विद्यालय प्रबंधन ने नि:शुल्क शिक्षा देने का ऐलान किया है. इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय पदक पर कब्जा जमाने वाले ऋषभ ने महज एक वर्ष के अभ्यास के दौरान इस कामयाबी को हासिल किया है.
खेल के साथ-साथ पढ़ाई के क्षेत्र में जिस प्रकार अपनी प्रतिभा को पांचवी कक्षा के इस छात्र ने प्रदर्शित किया है. निश्चित तौर पर वह सम्मान का हकदार है. शिक्षा के इस चुनौती भरे दौर में कामयाबी का परचम लहराने वाले इस छात्र को विद्यालय प्रबंधन अब नि:शुल्क शिक्षा देकर उसका हौसला बढायेगा. शहर के चांदनी चौक सतबिगही की मोहल्ले के संजय कुमार सिन्हा व अभिलाषा कुमारी के पुत्र ऋषभ कामयाबी को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया है.
इस मौके पर प्राचार्य ने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन अपने बच्चों के बीच बेहतर करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के इस परंपरा से अन्य बच्चों के अंदर बेहतर करने की अभिलाषा को जगाने का लक्ष्य पुरा कर रहा है.
ऋषभ जैसे प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन हमेशा अपना सहयोग देता रहेगा. इस सफलता से लोगों में काफी खुशी है. इस मौके पर प्रशिक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में सभी तीन पदक हासिल हुए जिसमें खुशबू और पूजा शर्मा ने भी रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >