जेइ हत्याकांड में पूर्व मुखियापति की तलाश तेज

शेखपुरा : शेखपुरा प्रखंड के कारे पंचायत की मनरेगा योजना में एमबी बुक कराने को लेकर जेइ उज्जवल राज की हत्या की घटना का तार पूर्व मुखिया पति से भी जुड़ने लगा है. इस मामले में पुलिस अनुसंधान के दौरान तथ्य सामने उजागर हुआ कि मनरेगा योजना को लेकर पूर्व मुखिया पति रंजीत डॉन भी […]

शेखपुरा : शेखपुरा प्रखंड के कारे पंचायत की मनरेगा योजना में एमबी बुक कराने को लेकर जेइ उज्जवल राज की हत्या की घटना का तार पूर्व मुखिया पति से भी जुड़ने लगा है. इस मामले में पुलिस अनुसंधान के दौरान तथ्य सामने उजागर हुआ कि मनरेगा योजना को लेकर पूर्व मुखिया पति रंजीत डॉन भी जेइ उज्जवल राज पर एमबी बुक करने का दवा बना रहा था. हत्याकांड के बाद पूर्व मुखिया पति भी फरार चल रहा है. जेइ उज्जवल राज हत्याकांड में पुलिस दबिश के बाद पिछले दिनों पीआरएस सुनील कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया था. घटना के दिन इंदाय निवासी धर्मेंद्र पासवान की गिरफ्तारी हुई थी.

इसके बाद हत्याकांड के मुख्य सरगना बालमुकुंद यादव और मुख्य शूटर नंदन यादव समेत तीन आरोपित अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है. इस घटना में गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियुक्तों के घर इस्तेहार भी चिपकाया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड में मृत उज्जवल राज की विधवा ने अपने बयान के दौरान इस तथ्य का खुलासा किया था कि पूर्व मुखिया पति के द्वारा भी बिना काम कराए ही मनरेगा योजना में एमबी बुक कराने का दबाव बनाया जा रहा था. इस बयान के बाद पुलिस अब पूर्व मुखिया पति की भी तलाश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >