आपसी विवाद में छह जख्मी

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के पथलाफार गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गया. इस मामले में लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. जबकि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. मंगलवार की देर रात गाली-गलौज से शुरू हुए विवाद […]

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के पथलाफार गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गया. इस मामले में लगभग आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. जबकि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. मंगलवार की देर रात गाली-गलौज से शुरू हुए विवाद को लेकर बुधवार की सुबह घटना को अंजाम देते हुए बदमाशों ने भुवनेश्वरी देवी, कारी देवी, कुंदन यादव, रेखा देवी, संजू देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित भुनेश्वरी देवी एवं कारी देवी ने बताया कि अपने ही रिश्तेदार होने के बावजूद अक्सर मारपीट करते हैं. इसी क्रम में बुधवार को भी रिश्तेदारों ने ही

उनके घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को रोड़ेबाजी एवं खंती, कुदाल लेकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके साथ ही पीड़ित फुदन को घर के अंदर ही बंद कर जमकर रोड़ेबाजी भी की. इतना ही नहीं इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत भी कायम किया. इस दौरान आरोपियों ने खलिहान में काम कर रहे महिलाओं के साथ भी मारपीट कर धान को तितर-बितर कर बर्बाद कर दिया. घटना के बाद जान बचाकर भागे सास बहू ने टाउन थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा एवं कार्यवाही की गुहार लगाई. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है.

इसकी गहन छानबीन होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >