तीन वेडिंग जोन का प्रस्ताव तैयार

शेखपुरा : शहर में फुटपाथी कारोबारियों की वजह से उत्पन्न अतिक्रमण की स्थिति अब लगभग समाप्त होने को है. इस दिशा में नगर प्रशासन ने फुटपाथ से हटाये गए कारोबारियों को स्थापित करने की दिशा में शहरी क्षेत्र के तीन स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में प्रस्तावित किया है. सोमवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार […]

शेखपुरा : शहर में फुटपाथी कारोबारियों की वजह से उत्पन्न अतिक्रमण की स्थिति अब लगभग समाप्त होने को है. इस दिशा में नगर प्रशासन ने फुटपाथ से हटाये गए कारोबारियों को स्थापित करने की दिशा में शहरी क्षेत्र के तीन स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में प्रस्तावित किया है. सोमवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार एसडीएम सुबोध कुमार ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों का जायजा लेकर वेंडिंग जोन की वैकल्पिक स्थानों का निरीक्षण किया उसके साथ ही इस दौरान नगर परिषद के इस बाबत नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार को कई अहम निर्देश दे दिए.

कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि शहर के दल्लू चौक स्थित नगर परिषद की दुकानों के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन को बनाए जाने का कार्य शुरु कर दिया गया है. इसे वेंडिंग जोन के रूप में फुटपाथियों को उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही जखराज स्थान से गिरिहिंडा सड़क मार्ग पर पहाड़ी से सटे सरकारी प्रति जमीन एवं बोटा कंपनी के पीछे पहाड़ी भूखंड की प्रति जमीन को वेंडिंग जोन के रूप में प्रस्तावित करने की कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि बस पड़ाव के निकट की खाली जमीन को किसी व्यक्ति के द्वारा घेराबंदी कर लिया गया है. उसकी मापी कराने के बाद उसे प्रस्तावित किया जाएगा. इसके पूर्व शहर के कटरा चौक स्थित सब्जी मंडी को वेंडिंग जोन के रूप में प्रस्तावित कर वहां फुटपाथियों को उपलब्ध कराए जाने की कार्रवाई की गयी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
शहर में वेडिंग जोन चिह्नित करने के बाद फुटपाथियों को स्थल मुहैया कराया जा रहा है. इसके लिए राशि नहीं वसूल की जायेगी. अगर कोई व्यक्ति दुकान या जगह उपलब्ध कराने के नाम पर राशि वसूली करें, तो अविलंब नप कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
सुनील कुमार,कार्यपालक अधिकारी, नगर परिषद शेखपुरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >