अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

बरबीघा : रविवार को प्रखंड के सामस खुर्द पंचायत अंतर्गत बबनबीघा गांव निवासी पंचायत के मुखिया शैलेंद्र रविदास पर गांव के ही राजकुमार रविदास उर्फ कालू रविदास के द्वारा हसिया से जानलेवा मामले में मुखिया संघ ने आक्रोश जाहिर किया है. बिजली पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति पवन किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति […]

बरबीघा : रविवार को प्रखंड के सामस खुर्द पंचायत अंतर्गत बबनबीघा गांव निवासी पंचायत के मुखिया शैलेंद्र रविदास पर गांव के ही राजकुमार रविदास उर्फ कालू रविदास के द्वारा हसिया से जानलेवा मामले में मुखिया संघ ने आक्रोश जाहिर किया है.

बिजली पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया पति पवन किशोर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध की निंदा करते हुए तथा अपराधी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रशासन से मांग कर की गयी.पवन किशोर ने बताया की निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अपराधियों का कानून से बेखौफ होकर जानलेवा हमला करना यह बताता है की कानून क्षेत्र में निष्प्रभावी हो गयी है. उन्होंने जिला प्रशासन से यथाशीघ्र पूर्व में भी जेल की हवा खा चुके कारू रविदास एवं उसके अन्य संलिप्त सहयोगियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >