आक्रोश. जेइ हत्याकांड में कनीय अभियंता एसोसिएशन ने खोला मोरचा
पकड़े नहीं जाने पर होगा व्यापक आंदोलन
बैठक में कई मांग को लेकर लिया गया निर्णय
शेखपुरा : मनरेगा जेइ उज्जवल राज हत्याकांड में अब तक फरार चार अारोपितों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर कनीय अभियंता एसोसिएशन मनरेगा प्रदेश इकाई के नेतृत्व में कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर प्रमोद ब्रहमचारी ने कहा कि 5 दिनों के अंदर अगर फरार सभी अारोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब मनरेगा कर्मियों के साथ संगठन वृहत आंदोलन करेगा. ब्लॉक मुख्यालय स्थित कृषि भवन के सभागार में आयोजित बैठक के मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव मनोज कुमार महासचिव निरंजन कुमार,
स्थानीय कनीय अभियंता अरुण कुमार तरुण मंटू कुमार मुकेश कुमार मनरेगाकर्मी कन्हैया कुमार राकेश कुमार के अलावे बड़ी तादाद में जुटे लोगों ने घटना में पुलिस विफलता पर आक्रोश प्रकट किया. इस बैठक में नेताओं ने अहम निर्णय लेते हुए सरकार द्वारा मानव सृजन दिवस के लिए कर्मियों पर दबाव बनाए जाने की व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया. इसके अलावा मृतक के आश्रित को समकक्ष नौकरी 50 लाख का मुआवजा हत्यारे को स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई कर फांसी की सजा के अलावे अन्य मांगों पर सहमति बनायी़ बैठक के दौरान नेताओं ने बताया कि अभियंता संघ के द्वारा सोमवार को आयोजित आक्रोश मार्च में नैतिक समर्थन के लिए संगठन के लोग एकजुट होकर शेखपुरा पहुंचे. लेकिन यहां प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही में समय मांगने के बाद आक्रोश मार्च को स्थगित कर दिया गया. इस हत्याकांड से आक्रोशित संगठन के नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही में समय मांगने के बाद आक्रोश मार्च को स्थगित कर दिया गया. इस हत्याकांड से आक्रोशित संगठन के नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि अगर निर्धारित समय के अंदर अारोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन शेखपुरा से लेकर पटना तक आंदोलनों को अंजाम देगा. इस मौके पर नेताओं ने शोकसभा आयोजित कर मृतक कनीय अभियंता उज्जवल राज को श्रद्धांजलि दी.
