बिहार : शेखपुरा आ रही शराब की बड़ी खेप को एसटीएफ ने किया जब्त

शेखपुरा : बिहार में मुंगेर के रास्ते झारखंड से शराब की बड़ी खेप लेकर शेखपुरा आ रही पिकअपवैनको लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा के समीप एसटीएफ की टीम ने आज जब्त कर लिया. एसटीएफ की टीम ने वैन के ड्राइवर व खलासी को भी गिरफ्तार किया है. खबर है गिरफ्तार ड्राइवर व खलासी ने पूछताछ में […]

शेखपुरा : बिहार में मुंगेर के रास्ते झारखंड से शराब की बड़ी खेप लेकर शेखपुरा आ रही पिकअपवैनको लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा के समीप एसटीएफ की टीम ने आज जब्त कर लिया. एसटीएफ की टीम ने वैन के ड्राइवर व खलासी को भी गिरफ्तार किया है. खबर है गिरफ्तार ड्राइवर व खलासी ने पूछताछ में अपनी संलिप्ता भी स्वीकार करते हुए शेखपुरा के कई कारोबारियोंकेनामों का भी खुलासा किया है.

शराब कीइस खेप को शेखपुरा ला रहा चालक पूर्व में भी यहा शराब पहुंचा चूका है. सूर्यगढ़ा के पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर व खलासी ने शेखपुरा के कारोबारी के नाम के साथ शेखपुरा में अवैध शराब का बड़ा रैकेट सक्रीय होने का खुलासा किया है. शेखपुरा से शराब बरबीघा प्रखंड सहित अन्य जगहों में सप्लाई भी किया जा रहा है. एसटीएफ आरोपियों केबारेमें जानकारी खंगाल रही है. पकड़ा गया 122 कार्टून शराब आरएस ब्रांड का 750 एमएल का है जो झारखंड से मुंगेर के रास्ते शेखपुरा लाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >