दुकान में लगायी आग वारदात . दबंगों ने की महादलित महिला के साथ मारपीट

बरौनी : फुलबड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव में मंगलवार को दबंगों ने महादलित टोला में घुस कर जमकर उत्पात मचाया. पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दबंगों ने पहले महादलित समुदाय की महिलाओं के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना में सुबोध पासवान की पत्नी लालमुनी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. […]

बरौनी : फुलबड़िया थाना क्षेत्र के मालती गांव में मंगलवार को दबंगों ने महादलित टोला में घुस कर जमकर उत्पात मचाया. पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर दबंगों ने पहले महादलित समुदाय की महिलाओं के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना में सुबोध पासवान की पत्नी लालमुनी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस घटना में गांव की कुछ अन्य महिलाओं को भी चोट लगी है.

बाद में महादलित टोला में घुस कर बदमाशों ने गुमटी में संचालित पंकज पासवान के परचून की दुकान में आग लगा दिया. अग्निकांड में दुकान में रखे राशन, बिस्कुट, चॉकलेट, साबुन सहित हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. मालती गांव में दबंगों के आतंक से गरीब-गुरबा लोगों में दहशत व्याप्त है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. फुलबड़िया पुलिस ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित लोगों से पूछताछ की. पुलिस घटना में शामिल बदमाशों के संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी कर रही है़
फुलवड़िया पुलिस ने बताया कि दुकान में आग लगाने तथा महादलित महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मालती निवासी प्रभाकर राय उर्फ रूनझुन, लंबू राय, छोटू राय सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है. अग्निकांड में नामजद अभियुक्त सहित दस अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के संबंध में फुलबड़िया पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस ने बताया कि नामजद अभियुक्त रूनझुन राय के विरुद्ध फुलवड़िया थाने में इसके पूर्व भी कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. मालती गांव के महादलित टोला में दबंगों के उत्पात से लोगों में आक्रोश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >