युवती की लाश कामासी बधार से बरामद, जांच

शेखपुरा : जिले के मुरारपुर गांव के समीप कमाशी खंधे में दरिदों ने हत्या के बाद एक युवती के शव को घसीट कर एक गड्ढे में फेंक दिया. अज्ञात 18 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सोमवार की अहले सुबह खंधे की तरफ निकले ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी. […]

शेखपुरा : जिले के मुरारपुर गांव के समीप कमाशी खंधे में दरिदों ने हत्या के बाद एक युवती के शव को घसीट कर एक गड्ढे में फेंक दिया. अज्ञात 18 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सोमवार की अहले सुबह खंधे की तरफ निकले ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी. जिसके बाद लोगों का हुजूम वहां शव को देखने के लिए उमड़ पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल वहां पहुंचा तथा घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया. इसके पश्चात शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या करने के बाद उसे वहां पर लाकर फेका गया है. जिस स्थान पर शव को फेका गया उससे कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल के टायर के निशान भी देखने को मिला है. वहां मौजूद मिट्टियों पर निशान को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि लाश को फेकने के दौरान लाश कुछ दूरी तक घसीट कर लाया गया. शव को घसीटे जाने के कारण पैर में जख्मों के निशान भी था. अज्ञात शव को लेकर पुलिस ने बताया की युवती ब्लू जिंस और गुलाबी रंग का जैकेट पहनी है.शरीर के अन्य हिस्से में और कोइ निशान नहीं होने के ह्त्या के किस तरह से किया गया है यह अभी रहस्य का विषय बना हुआ है. इस घटना में मृतक की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है. हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी पुलिस की निगाहें टिकी हुई है. पुलिस अधिकारी की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हत्या के कई राज सामने आएंगे.

तथा इस गुत्थी को सुलझाने में यह रिपोर्ट काफी कारगर साबित हो सकती है. पुलिस के लिए सबसे पहली चुनौती इस युवती की पहचान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >